महिषी.सहरसा के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने गुरुवार की शाम महिषी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों की प्रगति का अवलोकन किया. उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.एसपी ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से दिन-रात गश्ती और सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा.निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. फोटो - सहरसा - निरीक्षण करते एसपी.
महिषी थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

महिषी थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Copied link
सहरसा के एसपी विक्रम सिहाग ने महिषी थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।