बलवाहाट थाना क्षेत्र में दो कांडों के घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शनिवार शाम बलवा हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित दो अलग-अलग कांडों के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया.

सिमरी बख्तियारपुर. पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शनिवार शाम बलवा हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित दो अलग-अलग कांडों के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार, पहला मामला बलवाहाट थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित है. पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान साक्ष्य संकलन, अनुसंधान की प्रगति तथा घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष एवं अनुसंधान पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे. एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >