पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू, पहले दिन नहीं मिला अपेक्षित प्रतिसाद

सोनवर्षा निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत हो गई है, लेकिन पहले दिन इसे अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला. लोगों ने जानकारी के अभाव में पारंपरिक कागजी रजिस्ट्री को प्राथमिकता दी.

Registration Office: बिहार सरकार द्वारा 18 जुलाई से निबंधन प्रक्रिया को आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सोनवर्षा निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है. लेकिन पहले दिन सोनवर्षा एवं पतरघट प्रखंड से पहुंचे अधिकांश लोगों ने पारंपरिक कागजी रजिस्ट्री को ही प्राथमिकता दी.

पहले दिन नहीं हुई एक भी पेपरलेस रजिस्ट्री

निबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार प्रेषण तक पहले दिन कुल 10 कागजी रजिस्ट्रियां हुईं, जबकि पेपरलेस रजिस्ट्री का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ. इससे स्पष्ट है कि नई व्यवस्था को लेकर लोगों में अभी जागरूकता और भरोसे की कमी बनी हुई है.

जानकारी के अभाव में पुराने तरीके को दी प्राथमिकता

कार्यालय पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उन्हें पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है. इसी कारण उन्होंने पारंपरिक कागजी प्रक्रिया के माध्यम से ही दस्तावेजों का निबंधन कराना अधिक सुविधाजनक समझा.

जागरूकता अभियान चलाने की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि निबंधन कार्यालय द्वारा शिविर, सूचना-पट्ट, पंपलेट तथा कर्मचारियों के माध्यम से पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभों की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने पर जोर

Registration Office: विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी डिजिटल व्यवस्था की सफलता के लिए जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में प्रशासन को व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नई व्यवस्था की प्रक्रिया, उसकी सरलता और लाभों से अवगत कराने की आवश्यकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >