10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता टोला पुल के समीप रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान पस्तपार पुलिस ने एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि पीटीसी धर्मेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ संध्या गश्त के दौरान में वाहन चेकिंग अभियान कर रहे थे. उसी दौरान पस्तपार हाता टोला पुल के समीप एक व्यक्ति अपने हाथ में झोला लिये तेजी से आ रहा था. पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने लगा. जिसे पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर हरा रंग के झोला में प्लास्टिक की पन्नी में बंधा चार पोटली में कुल 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते उक्त शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर सागर कुमार पिता पिता सुरेंद्र यादव ग्राम खाड़ी वार्ड 13 थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा का निवासी बताया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >