घर में घुस कर गायक को मारा चाकू, जख्मी

ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस पंचायत के शर्मा टोला में बाइक सवार बदमाशों ने एक गायक को दिन दहाड़े घर में घुस कर चाकू से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

बनमा. ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस पंचायत के शर्मा टोला में बाइक सवार बदमाशों ने एक गायक को दिन दहाड़े घर में घुस कर चाकू से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई रवि कुमार जख्मी गायक को इलाज के लिए सीएचसी सोनवर्षा ले गये. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर जख्मी गायक वार्ड नंबर 6 शर्मा टोला महारस निवासी शनिचर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गब्बर सिंह की पत्नी मौसम कुमारी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दोपहर में महारस के नीतीश यादव अपने दो अन्य सहयोगी के साथ बाइक से आया और जबरन घर घुस कर चाकू से जानलेवा हमला किया. बचाव करते हुए भी गब्बर बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी हालात में पुलिस इलाज के लिए ले गयी. घटना में नामजद नीतीश यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. जिसकी बीते दिनों एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें नीतीश के हाथ में चार- चार कट्टा था. जिसे उसने अपने ही फेसबुक आइडी पर अपलोड किया था. वायरल वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >