सिमरी बख्तियारपुर से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना, जयघोष से गूंजा स्टेशन

सिमरी बख्तियारपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवरियों का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ. श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से स्टेशन परिसर को भक्तिमय कर दिया.

Simri Bakhtiyarpur Kanwar Yatra: बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक के लिए सिमरी बख्तियारपुर से बोलबम सेवा समिति का कांवरियों का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ. समिति के अध्यक्ष शंकर भगत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कांवर यात्रा के लिए निकले. जत्थे के रवाना होने के दौरान सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा.

श्रद्धालु ट्रेन से पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे. वहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल उठाकर पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे. इसके बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

स्टेशन पर दिखा भक्तिमय माहौल

कांवर यात्रा पर रवाना होने से पहले स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कांवरियों के परिजन, मित्र और शुभचिंतक उन्हें विदा करने के लिए स्टेशन पहुंचे. सभी ने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

कांवर और पूजा सामग्री लेकर श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए ट्रेन की ओर बढ़े. जयघोष से पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय नजर आया. जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरे पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर उत्साह दिखा.

Simri Bakhtiyarpur Kanwar Yatra: सुल्तानगंज से शुरू होगी पैदल यात्रा

श्रद्धालुओं की कांवर यात्रा का पैदल चरण सुल्तानगंज से शुरू होगा. उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरने के बाद कांवरिये देवघर की ओर रवाना होंगे. रास्ते में निर्धारित पड़ावों पर विश्राम करते हुए श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे.

समिति के जत्थे के रवाना होने के दौरान स्टेशन पर मौजूद परिजनों और शुभचिंतकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की. बोल बम के जयघोष के बीच जत्था देवघर यात्रा के लिए रवाना हुआ.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >