भव्य कलश यात्रा के साथ 10 अप्रैल से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

भव्य कलश यात्रा के साथ 10 अप्रैल से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों की हुई बैठक सहरसा . सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक रविवार को आगामी 10 अप्रैल से नलकूप पूरब बाजार में शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर की गयी. बैठक संस्थान सदस्य सागर कुमार नन्हें की अध्यक्षता एवं बिटू गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य, दिव्य आयोजन को लेकर संस्थान के सदस्यों ने चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से गृह संपर्क अभियान, भगवान की प्रतिमा, कथा व्यास, कलश यात्रा सहित अन्य विषयो पर विचार विमर्श किया गया. अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा कि आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगो से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए आग्रह कर रहे हैं. वहीं विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं का प्रतिमा भी बनेगी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष कथा वाचन के लिए वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला का आगमन होगा एवं यज्ञ में पूजन हवन के लिए भी आचार्य वृंदावन से ही आयेंगे. वहीं नन्हें ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कई वर्षों से सामाजिक सहयोग से होता आ रहा है. श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 अप्रैल की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. जिसके बाद 17 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा. बैठक में बंटी झा, अभिजीत सिंह रघुवंशी, विनीत सिंह, इंसान सिंह, रवि सिंह, प्रिंस सिंह, गौरव सिंह, विनय मिश्रा, बॉबी सिंह, रामेश्वर ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, गोलू सिंह, ऋषव सिंह, इशान सिंह तोमर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >