सौरबाजार में करंट लगने से हार्डवेयर दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सौरबाजार के सहुरिया पश्चिमी पंचायत में एक 30 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वह अपने नए मकान के लिए पानी भरने हेतु मोटर में बिजली कनेक्शन दे रहा था. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है.

Saharsa Electrocution Death: सौरबाजार (सहरसा). थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत जागीर गांव में बुधवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मोटर में बिजली कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान जागीर वार्ड संख्या-16 निवासी सत्य नारायण साह के 30 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार गणेश अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे. बुधवार सुबह पानी भरने के लिए मोटर में बिजली का कनेक्शन देने के दौरान अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हार्डवेयर और किराना दुकान चलाकर करते थे परिवार का पालन-पोषण

गणेश कुमार समदा चौक पर हार्डवेयर एवं किराना की दुकान चलाते थे. इसी व्यवसाय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.

पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. बच्चों की उम्र क्रमशः 8 वर्ष, 6 वर्ष और 4 वर्ष बताई गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

Saharsa Electrocution Death: घटना की सूचना मिलने पर सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन अग्निकांड की जांच तेज, जले कोच से साक्ष्य जुटाने में लगी विशेषज्ञ टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >