विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित डाक कर्मियों को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित डाक कर्मियों को किया गया सम्मानित

डाक उत्कृष्टता सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन सहरसा . डाक विभाग द्वारा डाक उत्कृष्टता सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का शनिवार को प्रेक्षागृह में आयोजन किया गया. इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया गया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कोसी प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ कुमार आशीष, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर महा डाकध्यक्ष पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर के मनोज कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गयी. जिसके बाद राष्ट्र गान व स्वागत गान के साथ विशिष्ट अतिथि डीआईजी डॉ कुमार आशीष एवं मुख्य अतिथि महा डाकध्यक्ष मनोज कुमार को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जिसके बाद डाक अधीक्षक मनोज कुमार के स्वागत भाषण के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ. साथ ही प्रशस्तिपत्र, प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने कहा कि पहले जमाने में जब इंटरनेट एवं मोबाइल का प्रचलन नहीं था. उस समय लोगों को सूचना का एकमात्र साधन डाकघर की महती भूमिका रहती थी. डाकघर से प्रत्येक घर का प्रत्येक व्यक्ति का दिल से जुड़ाव था. उन्होंने कहा कि डाकघर भी प्रशासन का एक अंग है. उन्होंने निचले स्तर पर बैठे लोगों से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी. साथ ही हर प्रकार के विसंगति से दूर रहने की बात कही. डाकघर के कर्मियों को आश्वस्त करते कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार ने डाक विभाग के कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना की. उन्होंने कहा कि डाक कर्मी देश के कोने-कोने तक सेवाएं पहुंचाकर समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. उनके योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित डाक कर्मियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक थी. वहीं उनके सहकर्मियों ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है एवं वे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं. यह पहल ना सिर्फ उत्कृष्टता को पहचान देती है. बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है. इस मौके पर सहरसा से गौतम कुमार, रविंद्र कुमार, शंकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गणेश रजक, उमेश पासवान, कुमारी कनक लता, रूपेश कुमार, प्रेम शंकर कुमार, मनोज कुमार, सुमन कुमार, अखिलेश प्रसाद, गमक लाल यादव, विजय कुमार विमल सहित अन्य को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 25 -26 में उत्कृष्ट कार्य करने एवं निर्धारित लक्ष्य से अधिक हासिल करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया. जिसमें डाक अधीक्षक, सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षक, आईपीबी एम मैनेजर एवं सहायक कर्मियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >