संजय सरावगी ने की उग्रतारा की पूजा

संजय सरावगी ने की उग्रतारा की पूजा

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने वैदिक रीति-रिवाज से की पूजा-अर्चना महिषी. बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी समर्थकों के संग मुख्यालय स्थित सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर पहुंच वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर अभीष्ट सिद्धि की कामना की. साथ चल रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव व मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा ने पूजा बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से परिचय कराया. मंदिर पुजारी सुंदरकांत झा ने अध्यक्ष को पाग व चादर भेंट कर सम्मानित किया. मैना पंचायत के सरपंच ब्रज मोहन सिंह व भाजपा जिला मंत्री कुमार गौरव के पैतृक आवास पर भी अभिनंदन समारोह का आयोजन कर साथ आये सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया. स्थानीय दही चूरा के संग पेड़ा का भी स्वाद प्रदेश अध्यक्ष ने लिया. मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, भगवान झा, धनंजय झा, अक्षय कुमार मिश्र, दिनकर झा, घूरन ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >