सलखुआ में गूंजा जय बाबा दीना भद्री, तीन दिवसीय मेला शुरू

सहरसा के सलखुआ में तीन दिवसीय बाबा दीना भद्री मेले का भव्य आगाज हुआ। लोकनाट्य और भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जानें मेले की पूरी जानकारी।

सलखुआ (सहरसा). जिले के सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय बाबा दीना भद्री मेले का भव्य शुभारंभ हुआ. मेले का उद्घाटन मुखिया रणवीर यादव, पूर्व प्रमुख रीता देवी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी सदस्य जैनेंद्र उर्फ वीरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मंटून सादा तथा मेला समिति की अध्यक्ष गायत्री देवी सादा ने संयुक्त रूप से किया. मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा दीना भद्री की पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूरे परिसर में 'जय बाबा दीना भद्री' के जयघोष गूंजते रहे.

मेला को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

श्रद्धालुओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया. मेले में बिहारीगंज से आयी कीर्तन मंडली की ओर से प्रस्तुत लोकनाट्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. कलाकारों ने बाबा दीना भद्री एवं शबरी की लोकगाथा पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा दीना भद्री महादलित समाज के कुलदेवता हैं. यह मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है.

भजन-कीर्तन, लोकनाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

तीन दिनों तक आयोजित होने वाले मेले में भजन-कीर्तन, लोकनाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. मेला को सफल बनाने में समिति के सचिव कोकिल सादा, कोषाध्यक्ष जनार्दन सादा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >