सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट
Saharsa Sadar Hospital OPD: रविवार को मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. ऐसे में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सहित सभी मरीजों का इलाज इमरजेंसी कक्ष में किया जाएगा. अस्पताल प्रशासन के अनुसार छुट्टी के दिन भी मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े.
अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण मरीजों की भीड़ आपातकालीन कक्ष में अधिक रहती है. इसे देखते हुए इमरजेंसी सेवा को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है. डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे.
इमरजेंसी कक्ष में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ मुंतका तथा रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ रौशन लाल की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
सर्जिकल मामलों के लिए डॉ मुंतका ऑन कॉल रहेंगे, जबकि फिजिशियन एवं आईसीयू संबंधी जरूरतों के लिए डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.
प्रसव सेवाएं 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध
रविवार को आपातकालीन प्रसव गृह में भी चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. पूरे 24 घंटे के लिए डॉ रंभा कुमारी की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक वे प्रसूति संबंधी सेवाएं देंगी.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण इलाज के लिए सीधे इमरजेंसी कक्ष का उपयोग करें. गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
Also Read: बोधगया भ्रमण के बाद वापस लौटे म्यांमार के राष्ट्रपति, विशेष विमान से दिल्ली के लिए हुए रवाना
