सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट
Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शनिवार को सभी विभागों में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों सहित सभी तरह के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. खासकर गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है, जहां महिला डॉक्टर मरीजों की जांच और परामर्श देंगी.
गायनी विभाग में महिला मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा
मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री बाह्य विभाग में शनिवार को डॉ विभा कुमारी की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं, इसलिए गायनी विभाग को प्राथमिकता दी गयी है. आपातकालीन प्रसव गृह में भी अलग-अलग पालियों में महिला डॉक्टर तैनात रहेंगी.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
अस्पताल की इमरजेंसी सेवा शनिवार को भी 24 घंटे संचालित होगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अनुपम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ चंदन पासवान और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
वहीं सर्जन ऑन कॉल में डॉ निकेश कुमार सिंह और फिजिशियन ऑन कॉल तथा आईसीयू में डॉ यतींद्र नाथ झा मरीजों की निगरानी करेंगे.
प्रसव गृह में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात
आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ रंभा कुमारी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा ड्यूटी पर रहेंगी.
ओपीडी में सभी विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद
पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ प्रभात रंजन और अस्थि विभाग में डॉ अनिल कुमार मरीजों को देखेंगे. शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल मौजूद रहेंगे.
जानिए ओपीडी और पंजीयन का समय
ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.
Also Read: राबड़ी देवी को खाली करना होगा आवास, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए अब इस बंगले में कौन रहेगा
