सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट
Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में सोमवार को सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण आज मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है. महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों के इलाज के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.
गायनी विभाग में आज एक महिला डॉक्टर रहेंगी उपलब्ध
सदर अस्पताल के गायनी विभाग में आज डॉ प्रभा वर्मा महिला मरीजों की जांच और उपचार करेंगी. सोमवार को आमतौर पर स्त्री रोग विभाग में अधिक भीड़ रहती है, क्योंकि रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहती है. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है.
ओपीडी में आज इन विभागों के डॉक्टर देंगे सेवा
पुरुष बाह्य विभाग में डॉ जयंत आशीष, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार, अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन, शल्य विभाग में डॉ सुशील कुमार आजाद, दंत विभाग में डॉ संतोष झा तथा आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम की तैनाती की गई है.
इमरजेंसी और प्रसव कक्ष में भी विशेष व्यवस्था
आपातकालीन सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ आशीष कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं प्रसव गृह में डॉ नेहा और डॉ कुमारी भारती की तैनाती की गई है.
क्या है ओपीडी और पंजीयन का समय?
अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित है.
मरीजों की सुविधा पर अस्पताल का फोकस
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी विभागों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय से अस्पताल पहुंचकर पंजीयन करा लें, ताकि जांच और इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
