सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.
Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. खासकर गायनी विभाग में महिला मरीजों की भीड़ सबसे अधिक रहती है. अस्पताल प्रशासन ने बुधवार के लिए सभी विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है. ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव गृह और एसएनसीयू में डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर इलाज और परामर्श मिल सके.
महिला मरीजों की भीड़, गायनी विभाग में आज एक डॉक्टर
मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं. बुधवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ कुमारी भारती मरीजों की जांच और परामर्श देंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है.
ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद
पुरुष बाह्य विभाग में डॉ वरुण कुमार झा मरीजों को देखेंगे. नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ महबूब आलम, अस्थि रोग विभाग में डॉ नंद कुमार सदा और शल्य विभाग में भी डॉ नंद कुमार सदा की ड्यूटी लगाई गई है.
दंत बाह्य विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार मरीजों और नवजात शिशुओं की देखभाल करेंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ जमालुद्दीन, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ विक्रम कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जयंत आशीष की ड्यूटी लगाई गई है.
सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ निकेश कुमार सिंह तथा फिजिशियन ऑन कॉल और आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ वरुण कुमार झा संभालेंगे.
प्रसव गृह में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात
आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विभा कुमारी तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ कुमारी पल्लवी की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
जानिए ओपीडी और पंजीयन का समय
अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.
Also Read: खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त
