सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट
Saharsa OPD Today: सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी दैनिक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार गायनी, शिशु रोग, मेडिसिन, नेत्र, दंत, अस्थि और अन्य विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. महिला मरीजों की सुविधा के लिए स्त्री रोग विभाग में डॉ कुमारी भारती की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, इसलिए समय पर पंजीयन कराना जरूरी है.
आज ओपीडी में किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे
मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी में आज पुरुष बाह्य विभाग में डॉ वरुण कुमार झा, नेत्र बाह्य विभाग में डॉ मसरूर आलम, स्त्री बाह्य विभाग में डॉ कुमारी भारती, शिशु बाह्य विभाग में डॉ महबूब आलम, अस्थि एवं शल्य विभाग में डॉ नंद कुमार सदा, दंत बाह्य विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार मरीजों का उपचार करेंगे.
महिला मरीजों के लिए गायनी विभाग में नियमित परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई है. इसी कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं.
आपातकालीन कक्ष में आज की ड्यूटी
आपातकालीन सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ जमालुद्दीन, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ विक्रम कुमार और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ जयंत आशीष ड्यूटी पर रहेंगे.
सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ निकेश कुमार सिंह तथा फिजिशियन एवं आईसीयू ऑन कॉल के लिए डॉ वरुण कुमार झा की तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
Saharsa OPD Today: प्रसव गृह में आज की ड्यूटी
आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विभा कुमारी तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ कुमारी पल्लवी सेवाएं देंगी.
ओपीडी का समय और पंजीयन
मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है.
मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक है. पंजीयन शुल्क केवल 2 रुपये निर्धारित किया गया है.
अस्पताल जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है ताकि भीड़ के बीच बिना किसी परेशानी के डॉक्टर से परामर्श मिल सके. पुराने मरीज अपने पूर्व के चिकित्सा दस्तावेज और जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं ताकि उपचार में सुविधा हो.
Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल
Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
