सहरसा में दिनदहाड़े सुनसान घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Saharsa news: जानकारी के अनुसार विराटपुर वार्ड संख्या-09 निवासी सोनल सिंह बीते शुक्रवार को घर में ताला लगाकर सहरसा चले गये थे. उन्होंने घर की चाबी अपने चचेरे भाई को दी थी.

सोनवर्षाराज (सहरसा) से अमित राठौड़ की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे सामानों को खंगाल दिया.

जानकारी के अनुसार विराटपुर वार्ड संख्या-09 निवासी सोनल सिंह बीते शुक्रवार को घर में ताला लगाकर सहरसा चले गये थे. उन्होंने घर की चाबी अपने चचेरे भाई को दी थी.

मंगलवार दोपहर जब उनके चचेरे भाई घर पहुंचे तो मुख्य ग्रिल अंदर से बंद मिला. किसी तरह अंदर जाने पर देखा कि कमरे की कुंडी टूटी हुई है और गोदरेज अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है. इसके बाद घटना की सूचना गृहस्वामी और पुलिस को दी गयी.

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. गृहस्वामी के बाहर रहने के कारण समाचार लिखे जाने तक चोरी गये सामानों का सही आकलन नहीं हो सका था.

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गये सामानों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >