सहरसा में मां कात्यायनी मंदिर परिसर में मंत्री रत्नेश सादा का भव्य स्वागत

Saharsa news: मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने उनकी अगुवानी की. मंदिर परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने किया.


एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया अभिनंदन, क्षेत्र के विकास को लेकर मंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता

बनमा ईटहरी (सहरसा) से आशीष कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Saharsa news: सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा का महारस स्थित मां कात्यायनी मंदिर परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने उनकी अगुवानी की. मंदिर परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने किया.

समारोह में मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार मंत्री रत्नेश सादा सहित मंचासीन अतिथियों को पाग, चादर, माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि मंत्री क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सादा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मां कात्यायनी मंदिर को राज्य और देश के धार्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि बनमा ईटहरी की जनता के आशीर्वाद और समर्थन के बल पर ही वे संघर्षों को पार कर बिहार सरकार में मंत्री बनने तक का सफर तय कर सके हैं. उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की.

इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्र के 20 स्थानीय नागरिकों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में वरीय नेता सुनील सिंह, सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह, पप्पू झा, मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार, किशोर वर्मा, सत्यनारायण सिंह, विजेंद्र यादव, सिकेंद्र महतो, सुधीर कुमार विद्यार्थी, हरिशंकर सिंह, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >