बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Saharsa news: बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया. अचानक बदले मौसम के कारण सड़क पर चल रहे लोग जहां थे, वहीं रुक गए. तेज हवा एवं बिजली की कड़क के चलते कई लोग दुकानों एवं छज्जों के नीचे शरण लेते नजर आए.

Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

पिछले करीब दस दिनों से भीषण गर्मी एवं उमस से परेशान लोगों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली. दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिसके बाद तेज हवा एवं मध्यम बारिश शुरू हो गई.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया. अचानक बदले मौसम के कारण सड़क पर चल रहे लोग जहां थे, वहीं रुक गए. तेज हवा एवं बिजली की कड़क के चलते कई लोग दुकानों एवं छज्जों के नीचे शरण लेते नजर आए.

हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन लगातार फुहार पड़ने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. पिछले कई दिनों से तेज धूप एवं गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. खासकर दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी.

बारिश के बाद शहर के बाजारों एवं चौक-चौराहों पर लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी. किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने एवं हल्की बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >