सहरसा के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

Saharsa news: विद्यालय के निदेशक ई. मणि भूषण सिंह ने बताया कि यूनिफाइड साइबर ओलिंपियाड में वर्ग आठ के छात्र सौरव कुमार ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं यूनिफाइड जनरल नॉलेज ओलिंपियाड में वर्ग छह के गौरव कुमार और यूनिफाइड मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में वर्ग सात के मनखुश कुमार ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया.

न्यू होराइजन स्कूल के छह बच्चों ने ओलिंपियाड में हासिल की बड़ी सफलता

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा के न्यू होराइजन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न ओलिंपियाड प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले और कोसी क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यालय के छह छात्रों ने देशभर में बेहतर रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है.

विद्यालय के निदेशक ई. मणि भूषण सिंह ने बताया कि यूनिफाइड साइबर ओलिंपियाड में वर्ग आठ के छात्र सौरव कुमार ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं यूनिफाइड जनरल नॉलेज ओलिंपियाड में वर्ग छह के गौरव कुमार और यूनिफाइड मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में वर्ग सात के मनखुश कुमार ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया.

इसके अलावा यूनिफाइड इंग्लिश ओलिंपियाड में वर्ग नौ के प्रीतम कुमार तथा यूनिफाइड साइबर ओलिंपियाड में वर्ग दो की छात्रा पलक कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं यूनिफाइड जनरल नॉलेज ओलिंपियाड में वर्ग चार के छात्र सोनू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया.

छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सफल छात्रों को बधाई दी.

विद्यालय निदेशक ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीनों छात्रों को लैपटॉप तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को टैबलेट देकर सम्मानित किया. पुरस्कार पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे.

इस मौके पर निदेशक ई. मणि भूषण सिंह ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर ओलिंपियाड प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति, अनुभवी शिक्षक और अनुशासित वातावरण ही विद्यालय की पहचान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >