पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस

Saharsa news: वायरल वीडियो में एक युवक फूल शर्ट और जींस पहनकर बांसबाड़ी में हाथ में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में अश्लील गाने की धुन पर पांच युवक एक साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं. जिस युवक के हाथ में हथियार दिख रहा है, उसकी दो अलग-अलग तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Saharsa news: सत्तरकटैया (सहरसा) लाल बहादुर की रिपोर्ट: बिहरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि घटना के चार दिन बाद भी संबंधित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

वायरल वीडियो में एक युवक फूल शर्ट और जींस पहनकर बांसबाड़ी में हाथ में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में अश्लील गाने की धुन पर पांच युवक एक साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं. जिस युवक के हाथ में हथियार दिख रहा है, उसकी दो अलग-अलग तस्वीरें भी सामने आई हैं.

एक तस्वीर में युवक शर्ट-पैंट में जबकि दूसरी तस्वीर में कोर्ट-पैंट पहनकर पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि कोर्ट-पैंट वाला फोटो किसी कार्यक्रम स्थल का प्रतीत हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार प्रदर्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इधर, मामले को लेकर बिहरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस को भी प्राप्त हुआ है. वीडियो की जांच की जा रही है तथा युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >