Saharsa Mandi Bhav : सहरसा मंडी में बुधवार को मौसम साफ रहने के कारण कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही. बाजार में मक्का की अधिक आवक और खरीदारों की सीमित सक्रियता के चलते इसके दाम दबाव में रहे. गेहूं के बाजार में भी यही स्थिति देखने को मिली, जहां पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति अधिक होने से इन दोनों जिंसों के भाव पर दबाव बना हुआ है.
चावल की बढ़ती मांग ने संभाला बाजार
मक्का और गेहूं के विपरीत चावल के बाजार में अच्छी मांग देखने को मिली. बाहरी राज्यों से बढ़े ऑर्डर और खरीदारों की सक्रियता के कारण चावल की प्रमुख किस्मों के दाम मजबूत बने रहे. व्यापारियों का मानना है कि यदि यही मांग बनी रही तो आने वाले दिनों में चावल के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है. इससे धान उत्पादक किसानों और चावल कारोबारियों में उत्साह है.
दाल और तेलहन बाजार में भी रही स्थिरता
दाल और तेलहन के बाजार में सामान्य कारोबार हुआ. मसूर, अरहर, चना, गोटा मूंग और पीली सरसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. सरसों तेल की कीमतें भी स्थिर रहीं. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल इन जिंसों की आपूर्ति संतुलित बनी हुई है, जिससे कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है.
आज का सहरसा मंडी भाव
मक्का 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल, खिलाखिला चावल 5300 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल तथा 24 कैरेट बासमती और 24 कैरेट जी हां चावल 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.
दालों में मसूर 6500 से 7000 रुपये, अरहर 12500 से 13000 रुपये और चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रही. गोटा चना 6500 से 6700 रुपये तथा गोटा मूंग 10000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. पीली सरसों 11000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल और 15 लीटर धारा सरसों तेल 2550 से 2600 रुपये के बीच रहा. आलू 1000 से 1200 रुपये तथा प्याज 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.
अगले सप्ताह की चाल पर टिकी बाजार की नजर
मंडी विशेषज्ञों का मानना है कि अगले सप्ताह मक्का की आवक और चावल की मांग बाजार की दिशा तय करेगी. यदि मक्का की आपूर्ति अधिक रही तो इसके दाम दबाव में बने रह सकते हैं, जबकि चावल की मांग मजबूत रहने पर उसके भाव में और तेजी आ सकती है. ऐसे में किसानों और व्यापारियों को रोजाना मंडी भाव पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.
