SAHARSA, सहरसा-लहेरियासराय पैसेंजर व पुणे-सुपौल एक्सप्रेस हुई विलंब यात्रियों को परेशानी

सहरसा-लहेरियासराय पैसेंजर व पुणे-सुपौल एक्सप्रेस हुई विलंब

फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सुपौल में हुआ चार घंटे का ब्लॉक

ट्रेन परिचालन प्रभावित

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट,

सुपौल स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को लिये गये चार घंटे के ब्लॉक से सुपौल रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुपौल स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा शनिवार को गार्डर चढ़ाने का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह 8:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक हटने के बाद ट्रेन परिचालन फिर से सामान्य किया गया।

ब्लॉक के कारण सहरसा-लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन संख्या 63382 करीब दो घंटे विलंब से रवाना हुई। वहीं 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस लगभग 40 मिनट देर से चली। इसके अलावा 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे विलंब से सहरसा जंक्शन पहुंची। ट्रेन के विलंब से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

रेल अधिकारियों ने बताया कि सहरसा, सुपौल और मधेपुरा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नये फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गार्डर चढ़ाने के दौरान ब्लॉक लेना आवश्यक था।

रेलवे सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर भी फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए गार्डर चढ़ाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान करीब पांच घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा, जिससे कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >