इसी महीने से स्पेशल नहीं नियमित चलेगी सहरसा-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस

सहरसा-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा-पाटलिपुत्र बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने अब नियमित रूप से परिचालन का निर्णय लिया है.

सहरसा-पाटलिपुत्र-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन भी को किया गया नियमित

सहरसा. सहरसा जंक्शन से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही सहरसा-बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा-पाटलिपुत्र बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने अब नियमित रूप से परिचालन का निर्णय लिया है. अब सहरसा से खुलने वाली दोनों ट्रेन इसी महीने से नियमित चलेगी. इसके अलावा 03349/50 सुपौल-सहरसा-दानापुर स्पेशल को भी नियमित कर दिया गया है. दानापुर से यह ट्रेन पूणे तक सुपरफास्ट बनकर जाती है. रेलवे ने तीनों ट्रेनों को नियमित करने के लिए इस संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. रेल अधिकारियों के मुताबिक इसी महीने से तीनों स्पेशल ट्रेन अब सुपर और सहरसा से नियमित एक ही नंबर से चलेगी. यहां बता दे कि अब तीनों ट्रेनों को नियमित परिचालन के बाद समय में कोई फेरबदल नहीं किया जायेगा. शनिवार को छोड़कर सहरसा से छह दिन खुलने वाली सहरसा बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस एक ही नंबर 19483/ 84 से चलेगी. यहां बता दें कि सहरसा से बरौनी पहुंचने के बाद यह ट्रेन बरौनी से अहमदाबाद के लिए 19483/84 बनकर चलती है. इस ट्रेन को नियमित कर दिए जाने से अब सहरसा से अहमदाबाद तक यात्री सीधा सफर कर सकेंगे. इसके अलावा 03387/88 सहरसा-पाटलिपुत्र साप्ताहिक ट्रेन जो प्रत्येक शुक्रवार को खुलती है, यह ट्रेन पाटलिपुत्र पहुंचने के बाद ट्रेन संख्या 22351/52 बनकर पाटलिपुत्र से बेंगलुरु तक सुपरफास्ट बनकर चलती है. इस ट्रेन को भी रेलवे बोर्ड ने नियमित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >