फोटो - सहरसा - बाबा के उपर रोशनी का वायरल फोटो व वीडियो | Prabhat Khabar Network

सहरसा के बाबा जालंधर नाथ मंदिर में अद्भुत नजारा: शिवलिंग के चारों ओर परिक्रमा करती दिखी 'दिव्य रोशनी'; CCTV फुटेज वायरल

सहरसा के बाबा जालंधर नाथ धाम मंदिर से एक रहस्यमयी घटना का वीडियो सामने आया है. मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में शिवलिंग के आसपास एक अलौकिक रोशनी दिखाई दी है. इस फुटेज ने श्रद्धालुओं में नई आस्था जगा दी है.

सहरसा. सौरबाजार प्रखंड के गम्हरिया रामपुर पंचायत स्थित रामपुर गांव में तिलावते नदी के तट पर बने बाबा जालंधर नाथ धाम मंदिर से कथित रूप से एक अद्भुत घटना का वीडियो सामने आया है. मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में शिवलिंग और नाग के आसपास एक रोशनी जैसी आकृति दिखाई दे रही है. फुटेज सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गयी है. हालांकि रोशनी जैसी दिखाई दे रही आकृति की वास्तविकता और उसके कारण की पुष्टि नहीं हुई है.

मंदिर का पट बंद होने के बाद सीसीटीवी फुटेज में दिखी रोशनी

बताया गया कि मंदिर के पुजारी गौरीशंकर ठाकुर प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मंदिर का पट बंद कर भोजन के लिए घर चले गये थे. मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है और कैमरों का कनेक्शन वाई-फाई के माध्यम से पुजारी समेत बाबा जालंधर नाथ सेवा समिति के सदस्यों के मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है.

इसी दौरान मोबाइल पर गर्भगृह के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर शिवलिंग के आसपास रोशनी जैसी आकृति दिखाई दी. इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच तेजी से फैल गयी.

फुटेज देखने के बाद मंदिर पहुंचने लगे श्रद्धालु

रोशनी जैसी आकृति दिखाई देने की जानकारी मिलने के बाद कई श्रद्धालु मंदिर पहुंच गये. स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ लोगों ने उस रोशनी को अपनी आंखों से भी देखा. हालांकि कुछ देर बाद रोशनी जैसी दिखाई दे रही आकृति अपने आप गायब हो गयी.

सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा गया

मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रख लिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की बात कही जा रही है. फुटेज सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

श्रद्धालु इसे मान रहे बाबा जालंधर नाथ का चमत्कार

फिलहाल कई श्रद्धालु इस घटना को बाबा जालंधर नाथ का चमत्कार मान रहे हैं. मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार घटना के बाद श्रद्धालुओं की जिज्ञासा और आस्था दोनों बढ़ी है.

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही रोशनी जैसी आकृति का कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. कैमरे की रिकॉर्डिंग, रोशनी के स्रोत, प्रतिबिंब या तकनीकी कारण समेत विभिन्न संभावनाओं की जांच के बाद ही इसकी वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

जांच के बाद ही सामने आएगी वास्तविकता

मंदिर परिसर में हुई कथित घटना को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक या तकनीकी पुष्टि सामने नहीं आयी है. ऐसे में फुटेज को लेकर किए जा रहे धार्मिक दावों को सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता. घटना की वास्तविकता और सीसीटीवी में दिखाई दे रही आकृति का कारण जांच का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >