स्लम एरिया के बच्चों के बीच रौशन माधव ने किया शिक्षण सामग्री का वितरण

स्लम एरिया के बच्चों के बीच शुक्रवार को युवा समाजसेवी रौशन माधव ने शिक्षण सामग्री का वितरण किया.

सहरसा. स्लम एरिया के बच्चों के बीच शुक्रवार को युवा समाजसेवी रौशन माधव ने शिक्षण सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जो शिक्षा से वंचित हैं. ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए रौशन माधव कृतसंकल्पित हैं. उन्होंने दर्जनों बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरण किया. उन्होंने कहा कि निचले समाज के लोग तभी विकसित हो सकते हैं, जब वे अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे. बघवा निवासी रौशन माधव कई वर्षो से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भुखमरी पर काम कर रहे हैं. वे अपने आप को समाज के लिए समर्पित कर चुके हैं. वो कहते है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. रोटी बैंक के माध्यम से नै वर्षो से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण करते आ रहे हैं. शिक्षण सामग्री वितरण करते समय उनके साथी पंकज यादव भी मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >