आयुष आनंद मौत मामले में एसआइटी से जांच कराने का डीआइजी से किया आग्रह

जिले के सिहौल गांव वार्ड नौ निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के 21 वर्षीय पुत्र आयुष आनंद जो बीसीए का छात्र था.

सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से मिल ली विस्तृत जानकारी सहरसा. जिले के सिहौल गांव वार्ड नौ निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के 21 वर्षीय पुत्र आयुष आनंद जो बीसीए का छात्र था. उसका बीते दिन हटिया गाछी के समीप किराये के मकान में फंदे से लटका शव बरामद हुआ था. इसे लेकर शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. वहीं परिजनों ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते न्याय की गुहार लगायी साथ ही सांसद ने डीआइजी व एसपी से फ़ोन पर बात कर आग्रह किया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं. वहीं एसआइटी टीम गठित कर जांच की बात कही. उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके आजाद से भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी नहीं होने के बारे में भी बात की. पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था. स्थिति अच्छी नहीं थी पूरा गांव सदमे में था. सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >