नवनिर्मित पीसीसी ढलाई सड़क में पाइप लगवाने का आग्रह

नवनिर्मित पीसीसी ढलाई सड़क में पाइप लगवाने का आग्रह

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के सोहा गांव के रजवाडा टोला के ग्रामीणों ने नगर अध्यक्ष को आवेदन देकर नवनिर्मित पीसीसी ढलाई सड़क में पाइप लगवाने का आग्रह किया है. साथ ही गुरुवार को ग्रामीण सड़क निर्माण स्थल पर जाकर वार्ड पार्षद जय कुमार रजक से मिलकर सड़क में पाइप डलवाने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने कहा कि गणेश सिंह के घर से मो. हकीम के घर तक जाने वाली सड़क में पूर्व में एक पाइप था. जिसके माध्यम से रजवाडा दक्षिण टोला में बारिश के दौरान जलजमाव का पानी आसानी से निकल जाता था. बाद में वह ध्वस्त हो गया. जिससे दक्षिण टोला के सैकड़ों परिवारों को बारिश के दौरान जलजमाव से भारी फजीहत झेलनी पड़ती है. सड़क बन जाने पर उसे तोड़कर पाइप डालना संभव नहीं होगा. हालांकि वार्ड पार्षद ने ग्रामीणों को पाइप लगाने का आश्वासन दिया है. वहीं नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि प्रयास करता हूं कि सड़क में पाइप डलवा दिया जाये. इस दौरान मिथलेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिलीप सिंह, शंकर कुमार सिंह, मो बुची, मो शबराती, रमेश प्रसाद यादव, विमल यादव, रतिलाल यादव, विलास यादव, सेंटू कुमार, अवधेश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >