योजनाओं में अनियमितता, खेल मैदान व पेयजल संकट का उठाया मुद्दा

सहरसा में आयोजित दिशा की बैठक में सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

दिशा की बैठक में सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने समस्याओं पर किया ध्यान आकृष्ट

सिमरी बख्तियारपुर. सहरसा में आयोजित दिशा की बैठक में सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लाभुकों को मिल रहे लाभ, खेल मैदान की दुर्दशा तथा पेयजल संकट जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि लोहिया पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में पिक एंड यूज के नाम पर लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर पात्र लाभुकों को सीधे योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए.

हाई स्कूल मैदान में चहारदीवारी निर्माण कर सुरक्षित रखने की मांग

सांसद प्रतिनिधि ने सिमरी बख्तियारपुर स्थित हाई स्कूल मैदान की बदहाल स्थिति पर भी बैठक का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि यह मैदान क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है, लेकिन वर्तमान में यहां सामाजिक एवं अन्य आयोजनों के कारण खेलकूद प्रभावित हो रहा है. उन्होंने मैदान के चारों ओर चहारदीवारी निर्माण कर उसे सुरक्षित रखने तथा खेल के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की. बैठक में सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के कई वार्डों में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया. उन्होंने संबंधित विभागों से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक का उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों से सभी मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >