कक्षा सात से दस तक के बच्चों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता

कक्षा सात से दस तक के बच्चों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता

सफल बच्चों को किया गया सम्मानित सहरसा . प्रयास सहरसा द्वारा क्विज श्रृंखला में रविवार को प्रीमियर कोचिंग सेंटर दिनेश नगर गंगजला में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. क्विज में विभिन्न सरकारी स्कूल के कक्षा सात से कक्षा दस तक के बच्चों ने भागेदारी दी. प्रश्न अविनाश शंकर बंटी””, विनोद मुखिया ने किया. क्विज के प्रश्नों का सेट बीएससी इंटरनेशनल प्राचार्य मिनी प्रिया के निर्देशन में व विनोद मुखिया ने तैयार किया. विजेता बच्चों को पुरस्कार प्राइवेट स्कूल एंड चिलडेॄन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव प्रताप कुमार के सौजन्य से दिया गया. प्रीमियर कोंचिग सेंटर के रामप्रवेश यादव ने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर सारी व्यवस्था को सुचारु रखने में अमुल्य योगदान दिया. प्रयास के फाउंडर अविनाश शंकर बंटी ने बताया कि बहुत जल्द क्विज श्रृंखला में न्यु होराईजन इंटरनेशनल स्कूल, सीनियर सेकेंड्री डीपीएस, मिथिला पब्लिक स्कूल सहित बहुत से मंचों से मुफ्त में बच्चों के लिए क्विज आयोजित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >