पूर्णिया की महिला को पॉकेटमारी करते रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को सौंपा

सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी विषहरी स्थान मंदिर के गर्भ गृह में मंगलवार को पूर्णिया जिले की एक महिला को पॉकेटमारी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

सहरसा. सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी विषहरी स्थान मंदिर के गर्भ गृह में मंगलवार को पूर्णिया जिले की एक महिला को पॉकेटमारी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके बाद पकड़ी गयी महिला को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह में पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के तारानगर गांव वार्ड नंबर 12 निवासी राजेश धामिन की पत्नी सपना देवी को पॉकेट मारी करते हुए लोगों ने पकड़ा. जांच करने पर उनके पास से चोरी किया हुआ लेडिस पर्स और रुपए बरामद हुए. जिसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >