बुलडोजर राज के खिलाफ जन प्रतिरोध होगा तेज

बुलडोजर राज के खिलाफ जन प्रतिरोध होगा तेज

भाकपा माले के जिला स्तरीय टीम की हुई बैठक सहरसा . भाकपा माले के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं की बैठक शनिवार को कचहरी चौक स्थित आंबेडकर नगर में पार्टी जिला सचिव ललन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कोसी प्रभारी सह राज्य स्थायी समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं. महिला सशक्तिकरण के दावे के बीच सत्ता के संरक्षण में संगठित अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तमाम दावे के बीच उद्योग-धंधे चौपट हैं एवं रोजगार का कोई ठोस उपाय नहीं है. 65 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर सरकार का विश्वासघात उजागर हो चुका है. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपाई बुलडोजर राज के खिलाफ पूरे सूबे में आंदोलन एवं जनप्रतिरोध तेज होगा. उन्होंने कहा कि भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में होगा. बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम, आरवाईए राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, नगर सचिव वकील कुमार यादव, मुकेश कुमार, जमीर आलम, बिजेंद्र यादव, अशोक कुमार सुमन, अशोक यादव उर्फ बटन, सुभाष मल्लिक, सागर कुमार शर्मा, रंजन यादव, सुभांकर यादव, हरिबल्लभ मुखिया, वीणा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >