सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट Saharsa News : मध्य विद्यालय भेड़धड़ी एवं मध्य विद्यालय सुलिंदाबाद में ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का 112 दिवसीय विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया. समारोह के अतिथि ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, समन्वयक संतोष कुमार व मध्य विद्यालय भेड़धडी के प्रधानाचार्य डॉ नवल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. समापन समारोह को संबोधित करते प्राध्यापक प्रमुख ने कहा कि डीएलएड शिक्षक एक नींव के सामान होते हैं. जो छात्र-छात्राओं को तराशने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर मजबूत घर का निर्माण करते हैं. विभागाध्यक्ष व जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि शिक्षक दर्पण के सामान होते हैं. जिसमें छात्र अपना प्रतिबिंब देखते हैं. अब दर्पण पर निर्भर करता है कि प्रतिबिंब कैसा होगा. उन्होंने कहा कि हमें हमेशा वास्तविकता के साथ जुड़े रहना चाहिए. जिससे भविष्य के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य का एहसास हो सके. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डीएलएड प्रशिक्षुओं की तारीफ करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने छात्राध्यापकों को पूरी ईमानदारी से शिक्षण प्रशिक्षण कार्य को सीखने की बात कही. समापन समारोह को मध्य विद्यालय सुलिंदाबाद के शिक्षक पीयुश झा ने संबोधित करते प्रशिक्षुओं को एक आदर्श शिक्षक बन राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया. समापन समारोह को महाविद्यालय के प्राध्यापक संतोष कुमार, अखिलेश कुमार ने संबोधित करते सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते भविष्य का आदर्श शिक्षक बताया.
Saharsa प्राथमिक शिक्षक नींव के समान : प्रियंका पांडेय
छात्राध्यापकों का 112 दिवसीय विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया.
