प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज

जिला परिषद प्रांगण में सुबह 10 बजे से होगा कार्यक्रम, दसवीं एवं बारहवीं में अच्छे अंकों से सफल बच्चों को किया जायेगा सम्मानित

जिला परिषद प्रांगण में सुबह 10 बजे से होगा कार्यक्रम, दसवीं एवं बारहवीं में अच्छे अंकों से सफल बच्चों को किया जायेगा सम्मानित सहरसा . प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को जिला परिषद प्रांगण स्थित पूजा रिसोर्ट में आयोजित होगा. जिसमें सीबीएससी, आईसीएसई एवं बिहार बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी वैभव चौधरी, विधायक डॉ आलोक रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद उमर हयात सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी एवं प्रतिष्ठित गणमान्य द्वारा सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान में वैसे सफल छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किया हो, ऐसा करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा एवं सभी सफल बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ है. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न होगा. अच्छे अंकों से सभी सफल छात्र-छात्राएं इस सम्मान समारोह में भाग ले सकते हैं. उन्हें अपने साथ मार्कशीट एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >