सेकेंड बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में पूजा कुमारी का हुआ चयन

सेकेंड बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में पूजा कुमारी का हुआ चयन

सहरसा . किलकारी बिहार बाल भवन के प्रशिक्षु खिलाड़ी पूजा कुमारी का चयन सेकेंड बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के ट्रायल में सफलतापूर्वक हुआ है. चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19 फरवरी से प्रारंभ होगा. जिसमें पूजा कुमारी को शामिल होना है. पूजा कुमारी एक अत्यंत साधारण व मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती है. सीमित संसाधनों एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प व खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है. उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती. बल्कि सही मार्गदर्शन व निरंतर अभ्यास से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है. पूजा कुमारी इससे पूर्व भी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है. उनका चयन यूथ एशियन गेम्स, बहरीन के लिए सब-जूनियर गर्ल्स कबड्डी टीम में लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन के लिए किया गया था. यह उपलब्धि उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता एवं खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है. राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उनकी यह यात्रा किलकारी के लिए गर्व का विषय है. किलकारी बिहार बाल भवन में नियमित रूप से दिये जा रहे कबड्डी प्रशिक्षण, तकनीकी अभ्यास, शारीरिक फिटनेस एवं खेल अनुशासन का ही परिणाम है कि पूजा कुमारी राज्य एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही है. यहां प्रशिक्षकों, कोचों द्वारा बच्चों के खेल कौशल के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने अपनी खुशी व्यक्त करते कहा कि किलकारी की एक बच्ची का बिहार वीमेंस कबड्डी लीग जैसे महत्वपूर्ण मंच तक पहुंचना अत्यंत गर्व व प्रसन्नता की बात है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ना केवल किलकारी परिवार के लिए सम्मान का विषय है. बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है. यहां की बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा कुमारी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी एवं यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी. …………………………………………………………………………………………………… आज सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अंचल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सोनवर्षाराज . अंचल क्षेत्र में रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस बाबत विद्युत पावर सब स्टेशन के कनिय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल रखने के लिए 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन रौता, सोनवर्षा में मरम्मति कार्य किया जाना है. इसलिए रविवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक 33 केवी सौरबाजार, पतरघट, रौता, सोनवर्षा व विराटपुर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जेई श्री आनंद ने उपभोक्ताओं से अपील करते कहा कि निर्धारित समयावधि से पूर्व पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्य पूरा कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >