नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया

पटना में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में भाग लेगी जिले की नारी शक्ति सहरसा . नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित इंडी गठबंधन के दलों पर तीखा हमला बोलते आरोप लगाया कि इन दलों ने लोकसभा में बिल के विरोध में मतदान कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पुरुषवादी सोच से ग्रसित हैं एवं नहीं चाहते कि देश की महिलाओं को समान अधिकार व प्रतिनिधित्व मिले. जबकि भाजपा शुरू से ही महिला सशक्तिकरण एवं महिला आरक्षण के पक्ष में रही है. पार्टी इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को हर हाल में पूरा करेगी. उन्होंने दावा किया कि देश की नारी शक्ति अब जागरूक हो चुकी है एवं विपक्ष के इस रुख को भलीभांति समझ रही है. उन्होंने लोकसभा में संविधान के 131वां संशोधन विधेयक के पारित नहीं हो पाने पर गहरी निराशा जताते कहा कि यह केवल एक विधेयक का रुकना नहीं है. बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों, आकांक्षाओं एवं उनके सशक्त भविष्य के विश्वास को ठेस पहुचाने जैसा है. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का यह ऐतिहासिक अवसर विपक्ष की वजह से अधूरा रह गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर 20 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान से एक विशाल आक्रोश मार्च निकालेगी. जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें जिले से भी महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी. इस मार्च के माध्यम से महिला आरक्षण के समर्थन में जनजागरण किया जायेगा एवं विपक्ष के रुख के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिले से भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस आक्रोश मार्च में शामिल होंगी. उन्होंने विश्वास जताया कि देश की नारी शक्ति आने वाले समय में अपने अधिकारों के प्रति और अधिक सजग होकर ऐसे निर्णयों का जवाब देगी. साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा के प्रयासों को समर्थन देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >