पीड़ित ने लगायी एसपी से गुहार , कहा तीन लाख दे दिया और सात लाख के लिए बना रहे दबाव थानाध्यक्ष ने कहा, चालक को हटाया, पैसे का आरोप बेबुनियाद सोनवर्षाराज. काशनगर थानाध्यक्ष एवं थाना वाहन के निजी चालक ने तीन टैक्टर को जबरन पकड़ कर 3 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित काशनगर निवासी रंजीत कुमार मेहता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत करते हुए जांच कर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार रंजीत मेहता बीते 5 फरवरी को निजी कार्य के लिए रैयत से आपसी सहमति पर खेत से मिट्टी कटवा रहे थे. इसी क्रम में काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार द्वारा मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले आया गया. जिसके बाद काशनगर थाना वाहन के निजी चालक दिलीप चौधरी द्वारा फोन कर तीनों गाड़ी छुडाने के एवज में रिश्वत के तौर पर 15 लाख रुपये की मांग की गयी. समझौते के बाद 10 लाख रुपए में में तीनों गाड़ी छोड़ने की बात फाइनल हुई. जिसमें तीन लाख रुपए तुरंत नगद देने के लिए कहा गया. जिसके बाद रंजीत कुमार मेहता, माना कुमार एवं सुजीत यादव थाना पहुंच कर दिलीप कुमार चौधरी व होमगार्ड रामदेव पासवान को तीन लाख रुपए नगद दिया गया. शेष सात लाख रुपए बैलदौड़ थाना क्षेत्र के महिनाथनगर निवासी माना कुमार को साक्षी रखकर 6 फरवरी की शाम तक देने के करार पर तीनों ट्रेक्टरों को छोडा गया. उसके बाद राशि देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. पीडित ने थाना के वाहन चालक का ऑडियो रिकार्ड भी आरक्षी अधीक्षक को उपलब्ध करवाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि आरोपी चालक को हटा दिया गया है. पैसा लेनदेन का आरोप बेबुनियाद है.
थानाध्यक्ष व चालक पर जबरन ट्रैक्टर पकड़ वसूली का आरोप

थानाध्यक्ष व चालक पर जबरन ट्रैक्टर पकड़ वसूली का आरोप
Copied link
थानाध्यक्ष व चालक पर जबरन ट्रैक्टर पकड़ वसूली का आरोप