हत्या कांड के तीसरे दिन पुलिस करती रही छापेमारी, पुलिस के हाथ रहे खाली

डीह टोला में नेता पुत्र हत्या कांड के तीसरे दिन पुलिस छापेमारी करती रही, पर पुलिस का हाथ खाली रहा. जबकि 13 नामजद आरोपित बनाया गया है. इसमें तीन महिला भी शामिल है.

सलखुआ. डीह टोला में नेता पुत्र हत्या कांड के तीसरे दिन पुलिस छापेमारी करती रही, पर पुलिस का हाथ खाली रहा. जबकि 13 नामजद आरोपित बनाया गया है. इसमें तीन महिला भी शामिल है. हालांकि, वारदात की रात ही दो आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं मृतक के पिता लोजपा नेता अरुण यादव का आरोप है कि पुलिस प्रशासन के शिथिलता से उनके बेटे की मौत हुई है. थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने आरोप को निराधार बताया व कहा गया कि पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है. यह जघन्य हत्याकांड पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. अरुण यादव के घर से रह रह कर सिसकी सुनने को मिल रही है. होनहार पुत्र के मौत से मृतक की मां रंभा देवी टूट गयी है. मृतक राकेश कुमार की इसी वर्ष शादी होने वाली थी. जिसको लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था. वह अन्य प्रदेश में एक निजी कंपनी में कार्यरत था एवं कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. इस अप्रत्याशित घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >