नशा मुक्ति का दिलाया गया संकल्प, युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने का दिया संदेश

सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएनएसआरकेएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

सहरसा. सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रो अशोक, कार्यक्रम समन्वयक डॉ विवेक कुमार, सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार एवं सीनेट सदस्य डॉ संजीव कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. सभी अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया गया.

नशा समाज और जीवन के लिए अभिशाप : कुलसचिव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नशा हमारे जीवन के लिए अभिशाप है. आज आवश्यकता है कि पूरे देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया जाए. उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलायी. इंस्पेक्टर प्रो अशोक ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने की सबसे अधिक आवश्यकता है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और बेहतर बन सके. वहीं विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिंह ने कहा कि नशे की बुरी लत लोगों को गर्त की ओर ले जा रही है. इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आर्य सिंधु ने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति नशा मुक्ति के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता. सीनेट सदस्य डॉ संजीव कुमार झा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बतायी. वहीं सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर रखना जरूरी है.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति और जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आर्य सिंधु ने किया. इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >