पेंशन वृद्धि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदमः डॉ लुतफुल्लाह

पेंशन वृद्धि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदमः डॉ लुतफुल्लाह

सहरसा. जनता दल यूनाइटेड जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा, महिलाओं, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को हर महीना चार सौ रुपये की जगह अब 11 सौ रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया है. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. यह बढ़ी हुई सम्मान राशि उन्हें ना केवल आर्थिक रूप से सबल करेगी. बल्कि उनका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा. यह सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है. जदयू मुख प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह ने हर्ष व्यक्त करते बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्हें हृदय तल से आभार व्यक्त एवं कोटि-कोटि बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >