फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम

जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के रंगीनिया गांव में शुक्रवार को जीविका सीएम का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

सहरसा. जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के रंगीनिया गांव में शुक्रवार को जीविका सीएम का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने की. इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर गोपाल झा ने बताया कि 10 फरवरी से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीएम दीदी को ना सिर्फ स्वयं दवा का सेवन करना है, बल्कि अपने आसपास के कम से कम 10-10 घरों के लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करना है. यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है एवं फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. कार्यक्रम में जीविका दीदियों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >