मवेशी व्यापारी से हवाई फायरिंग कर एक लाख 35 हजार की लूट

मवेशी व्यापारी से दिन दहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक लाख 35 हजार रुपए लूटकर हवाई फायरिंग करते हुए निकल गये.

सौरबाजार. मवेशी व्यापारी से दिन दहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक लाख 35 हजार रुपए लूटकर हवाई फायरिंग करते हुए निकल गये. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर गम्हरिया पंचायत के रामपुर स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर के पास घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, मवेशी व्यापारी सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत निवासी रविंद्र यादव और चंदौर पश्चिमी पंचायत के महेशपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव व सुरेंद्र यादव अपने मवेशी को मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर मवेशी हाट में बेचकर पिकअप वैन से एक गाय खरीदने के लिए बरदाहा इटहरा रामपुर के रास्ते सहरसा की ओर जा रहे थे. रामपुर गांव स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर के पास सुनसान जगह देखकर एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोकते हुए व्यापारियों से रूपये लूटने का प्रयास किया. आनाकानी करने पर अपराधियों ने हवा में हथियार लहराते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए व्यापारियों के पास से लगभग एक लाख 35 हजार रुपए लूटकर हथियार से हवाई फायरिंग करते हुए पूरब की दिशा में निकल गया. घटना की सूचना पर बैजनाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन शुरू कर दी है और घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य ले गयी है. पुलिस को गोली का खोखा भी बरामद हुआ है. घटना के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान घटना का उद्भेदन करने की मांग की है. मामले में बैजनाथपुर के अपर थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >