निजी अस्पताल में चल रहा इलाज सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में गांधी पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान सिसई अगवानपुर निवासी विपिन कुमार, पिता अशोक यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी दौरान कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई. तभी अचानक गोली चल गई, जिसमें विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली युवक के कमर के पास लगी है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गली में एक जख्मी

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गली में एक जख्मी
Copied link
आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गली में एक जख्मी