पंचायत उप चुनाव में सभी छह पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा, निर्विरोध निर्वाचित होने की बनी संभावना

पंचायत में रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही उपचुनाव की प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को सभी छह पदों के लिए मात्र छह प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया.

सौरबाजार. पंचायत में रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही उपचुनाव की प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को सभी छह पदों के लिए मात्र छह प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया. ऐसे में सभी जगहों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना पूरी तरह प्रबल हो गयी है. जानकारी के अनुसार, चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्य का पद रिक्त है. वहीं कढ़ैया पंचायत वार्ड 10, तीरी पंचायत वार्ड छह, खजुरी पंचायत वार्ड 16, सुहथ पंचायत वार्ड 10 एवं अजगैवा पंचायत वार्ड 10 में ग्राम कचहरी वार्ड पंच पद के लिए उपचुनाव नौ जुलाई को कराया जाना है. लेकिन सभी पदों के लिए मात्र एक एक प्रत्याशी ही नामांकन पत्र दाखिल किया है. ऐसे में सभी पदों पर नामांकन दाखिल करने वाले लोगों का चयन निर्विरोध रूप से किया जायेगा. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिरेंद्र कुमार ने जानकारी देते बताया कि सभी छह पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है. ऐसे में स्क्रूटनी के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >