राजस्व महाअभियान से अब आसान तरीके से मिलेगी जमाबंदी की प्रति

राजस्व महाअभियान के अंतर्गत अब लोगों को अपनी जमाबंदी की प्रति प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है.

सिमरी बख्तियारपुर. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान के अंतर्गत अब लोगों को अपनी जमाबंदी की प्रति प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है. सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी शुभम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी कारणवश जमाबंदी की प्रति उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो इसके लिए अब नागरिकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. विभाग द्वारा जारी बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना जिला, अंचल, हल्का और मौजा चुनकर अपनी जमाबंदी संबंधी विवरण दर्ज कर स्वयं डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं. अंचलाधिकारी ने कहा कि राजस्व महाअभियान का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को राजस्व संबंधी कागजात सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने आवश्यक कागजात ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >