अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी भू राजस्व की सेवाएं

अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी भू राजस्व की सेवाएं

सलखुआ में कॉमन सर्विस सेंटर का हुआ शुभारंभ सलखुआ . जिले के सलखुआ अंचल में डिजिटल सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में नये कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर राजस्व अधिकारी सचिन आनंद तथा सीएससी जिला प्रबंधक रूपेश रंजन की संयुक्त उपस्थिति में फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर, केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का अहम हिस्सा है. इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल सेवाओं की खाई को तेजी से पाटा जा रहा है. अब नागरिकों को सरकारी सुविधाएं पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी. अभिषेक कुमार को संचालन की जिम्मेदारी नवस्थापित सीएससी केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्र के चयनित वीएलई अभिषेक कुमार को सौंपी गयी है. अधिकारियों ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ स्थानीय नागरिकों को निर्बाध डिजिटल सेवाएं प्रदान करेंगे. इस सीएससी केंद्र पर विशेष रूप से भू राजस्व से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी. जिनमें भूमि रसीद लगान भुगतान, दाखिल-खारिज, एलपीसी, भू अभिलेख से संबंधित अन्य सेवाएं, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य राजस्व सेवाएं उपलब्ध होगी. इन सेवाओं के शुरू होने से लोगों को अब अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी. कार्यक्रम में राजस्व कर्मचारी सुनील गवास्कर, अंचल प्रधान सहायक कुणाल रॉय, सहायक शास्त्री जी, अमोद कुमार, वीएलई सौरबाजार मुन्ना कुमार, सिमरी बख्तियारपुर संजीत कुमार, सोनवर्षा मो तबारक, पैक्स अध्यक्ष रतिलाल यादव, महेश्वरी प्रसाद सिंह, अनुरंजन कुमार, मिथिलेश यादव, पैक्स अध्यक्ष रूपेश कुमार, मनोज कुमार, बाबू साहब, अंकित कुमार समेत लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >