नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
नवहट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तेहार तमिला किया है.
नवहट्टा. नवहट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तेहार तमिला किया है. मामला 14 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल हैं. पुलिस के अनुसार मामले के नामजद अभियुक्त संतोष यादव, श्रवण यादव और धनी यादव लगातार फरार चल रहे थे. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार व अन्य पुलिस टीम ने आरोपियों के घर असई वार्ड नंबर 14 स्थित घरों पर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार तमिला की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. पुलिस ने कहा कि निर्धारित समय के अंदर सरेंडर नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जायेगी. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.