खेलो इंडिया ट्रेवल गेम में बिहार सीनियर फुटबॉल टीम के कोच बने नीतीश मिश्रा

बिहार सीनियर फुटबॉल टीम के कोच बने नीतीश मिश्रा

दी शुभकामना सहरसा . खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा फिर से खेलो इंडिया ट्रेवल गेम में बिहार सीनियर फुटबॉल टीम का कोच नीतीश मिश्रा को बनाया गया है. प्रथम खेलो इंडिया ट्रेवल राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो सिक्किम के नामची शहर में 19 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित हो रही है. वर्तमान में नीतीश टीम के साथ सिक्किम के बाइचुंग स्टेडियम में हैं. इससे पूर्व जम्मू एंड कश्मीर में बिहार को अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार फुटबॉल टीम को मेडल दिला चुके हैं. इनके कोच बनने पर कोसी के कछार पर अवस्थित एकाढ ग्राम मैं खुशी की लहर है. नीतीश वर्तमान में मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत खेल के प्रति लगन समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. उन्होंने खेलो इंडिया ट्रैवल गेम में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व मिलने पर मंत्री खेल विभाग श्रेयशी सिंह, खेल विभाग के मुख्य सचिव महेंद्र कुमार एवं महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविंद्र संकरण के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस बार भी खिलाड़ियों ने मेडल के लिए कड़ी मेहनत की है. नीतीश व बिहार टीम को जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, जिला फुटबॉल एवं एथलेटिक्स विंग अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के क्रीडा पदाधिकारी डॉ अबुल फजल एवं संयुक्त क्रीडा पदाधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय कोच रामकृष्ण यादव, हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील झा, खेल खिलाड़ी संघ सचिव रोशन सिंह धोनी, पीएम श्री अनुग्रह नारायण सिंह उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक विमल यादव, शिक्षक दीपक कुमार झा, प्रभारी प्रधान मीना कुमारी, प्रीता झा, साहिन प्रवीण, खेल गुरु ब्रह्मदेव हंसदा, इंडिया खेली फुटबॉल के फनी भूषण, धर्मेन्द्र नारायण सिंह नयन, बिहार टीम कोच दानिश अहमद, महताब आलम, रॉबिन सोरेन, श्याम चौधरी, ममता कुमारी, लक्ष्मीनाथ गोसाई क्लब सचिव प्रशांत कुमार मेहता, टाउन फुटबॉल क्लब संरक्षक गणेश गुप्ता, डॉ संजय यादव, बनगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश कामत, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रेशमी सोरेन, बिहार एकलव्य कोच रोहित राज, रजनीश पांडेय , तरुण प्रकाश, सचिव अशफाक आलम, डब्लू कुमार, मुजाहिर आलम, केसरी कुमार, सैयद समी अहमद, अरविंद हेंब्रम, मनीष हेंब्रम, राजकुमार टुडू एवं विभिन्न खेल संघो के सचिव एवं अध्यक्ष ने इस उपलब्धि पर शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >