NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 18 ट्रकों समेत कई वाहनों पर जुर्माना

NH Illegal Parking Drive: सहरसा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग और यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. 18 ट्रकों समेत कई वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

NH Illegal Parking Drive: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश एवं जिलाधिकारी दीपेश कुमार के आदेश के आलोक में जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 106, 107 एवं 327ई, बैजनाथपुर रोड तथा गंडौल-बिरौल सड़क के बलुआहा पुल के समीप विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था.

सड़क किनारे खड़े 18 ट्रकों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों की सघन जांच की गई. सड़क किनारे खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 18 ट्रकों का चालान काटा गया.

वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहनों की पार्किंग केवल स्वीकृत ले-बाई, वे-साइड एमेनिटीज, पेट्रोल पंप, धर्मकांटा अथवा अन्य अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही करें.

दुर्घटनाओं का कारण बन रही अवैध पार्किंग

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है. इससे यातायात संचालन भी प्रभावित होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा.

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक सड़क किनारे खड़े पाए जाने वाले वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने में जमा कराया जा सकता है.

बिना लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

विशेष जांच अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो रिक्शा और अन्य वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत अर्थदंड लगाया गया.

इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, वाहन बीमा, निबंधन प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई. दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.

व्यवसायियों को भी जारी किया गया निर्देश

अभियान के दौरान गिट्टी, छड़, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को भी सख्त निर्देश दिए गए. उनसे कहा गया कि वे अपने ट्रक और भारी वाहनों को सड़क अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा न करें.

प्रशासन ने कहा कि वाहनों की पार्किंग केवल अधिकृत स्थलों पर ही की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत बरनवाल ने ट्रक एवं भारी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम लोगों को परेशानी होती है.

इस अभियान में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटरयान निरीक्षक एवं सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे. जिला परिवहन विभाग ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >