गांव-गांव तक विकास पहुंचाना ही मेरा संकल्प : युसूफ

गांव-गांव तक विकास पहुंचाना ही मेरा संकल्प : युसूफ

विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण सलखुआ . विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने विभिन्न गांवों में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. अनंत चतुर्दशी के मौके पर विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने अपने पिता राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री चौधरी महबूब अली केशर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में शनिवार को देर संध्या तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 08 महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी. विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने अपने अनुशंसित मद से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित आधा दर्जन सड़क का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. विधायक ने कहा कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना ही मेरा संकल्प है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्मस्थलों के संरक्षण पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है. जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताक़त है और मैं इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. विधायक द्वारा किये गये शिलान्यासों में मुबारकपुर पीडब्लूडी सड़क से सलखुआ तिरासी वाया बालचंद स्थान, गोरदह पुनर्वास से चौराही तक, कोसी बांध पक्की सड़क से खोचरदेवा विद्यानंद यादव के घर तक, कोसी बांध से उटेसरा एलो 53 भीआर 30, कोसी बांध से शत्रुघ्न चौधरी के घर तक वाया पंचायत भवन, एलो 56-टी आई से बगेवा भीआर 36, गोरदह से मुसहरिया पथ व कोपरिया पंचायत में हथड़ा गांव में सड़क निर्माण का कार्य शामिल है. मौके पर राजद पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष रतीलाल यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य अनिल भगत, प्रसून सिंह, खुशीलाल भगत, हरेवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार यादव उर्फ कुंवर यादव, पंसस मेराज आलम, सिमरी बख्तियारपुर राजद अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व प्रमुख अरविंद कुशवाहा, सैयद कमाल अशरफ, नाथ बिहारी यादव, मो वसी आलम, इमरोज, तोलो यादव, इंद्रजीत यादव, ललित यादव, अतिकुर रहमान, महशर आलम, प्रिंस यादव, राम सोगरथ यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व मुखिया मनोज यादव, विद्यानंद यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >